रायपुरछत्तीसगढ

निर्वाचन आयुक्त ने कहा- मतपत्र में लापरवाही स्वीकार नहीं

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जिन जिलों में नगरीय निकाय चुनाव है वहाँ के जिला प्रशासन को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि मतपत्र मुद्रण में अतिरिक्त मुस्तैदी बरतें. निर्वाचन सर्वोच्च महत्व का विषय है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. विदित हो कि मतपत्र में हुई चूक से निर्वाचन तक रद्द हो सकता है. इसलिए मतपत्र में किसी भी चूक की ज़रा सी भी आशंका को निर्मूल करने के लिए पृथक से निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था दी है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो इसलिए समय रहते इसकी बारीकी से जांच कर लें. रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मतदान दलों को मतपत्र उपलब्ध कराने के पर्याप्त समय पहले सुनिश्चित करें कि मुद्रण में किसी भी प्रकार की गलती ना हो. राज्य निर्वाचन आयोग ने आगे कहा है कि सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों से ये प्रमाण पत्र लेगा कि उन्होंने मतपत्रों की जांच कर ली है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं है.

ALSO READ : पेंड्रा पुलिस ने चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी को महासमुंद से किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!