रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

रायपुर में युवक नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के मौदहापारा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान स्थित ईमली पेड़ पास टी व्ही एस जुपीटर वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर द्वारा थाना प्रभारी मौदहापारा नितेश सिंह ठाकुर को आरोपी को टैबलेट के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम स्वप्निल वैष्णव निवासी सेजबहार रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की में निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में स्वप्निल वैष्णव से वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें कुल 300 नग निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं टी व्ही एस जुपीटर वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एम/1225 जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 207/21 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – स्वप्निल वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव उम्र 21 साल निवासी मकान नंबर 130 सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।

ALSO READ : अंधेकत्ल कि सुलझी गुत्थी : शराब पिलाकर घोंटा युवक का गला, भाई ही निकला हत्यारा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!