रायपुरछत्तीसगढ

लोहे से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस ने चोरों को बिलासपुर में दबोच लिया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// खमतराई इलाके में खड़ी ट्रक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया. ट्रक में 19 टन लोहे का ब्लेड लोड था. चोरी हुए सामान की कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है. जानकारी के मुताबिक एम्पाल रोड सर्विस के द्वारा सिलतरा से एक ट्रक में भरकर 19 टन लोहे का ब्लेड अभिलाषा कंपनी रावाभाठा लाया गया था. कंपनी द्वारा माल को अंदर नहीं लेने से ड्राइवर अशोक उपाध्याय ट्रक को खड़ा कर अपने घर चला गया.

ड्राइवर ने कुछ देर बाद जब जाकर देखा तो ट्रक वहां पर नहीं था. जिसके बाद आनन-फानन में उसने मालिक को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले में पुलिस ने बिलासपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रक और माल बरामद कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!