इंदौर

इंदौर-भोपाल में फिर कोरोना का कहर : 4 बच्चे मिले पॉजिटिव, एयरपोर्ट पर टेस्ट रेट हुआ कम,

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इंदौर में कोरोना के 3 नए मरीज सामने आए है. पिछले 9 दिनों में ही 44 पॉजिटिव केस की पहचान हुई है. जिसमें 3 बच्चे भी शामिल है. जिले में एक्टिव केसों की संख्या 48 पहुंच गई हैभोपाल में 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 10 साल का एक बच्चा भी पॉजिटिव मिला है. मिनाल रेसिडेंसी का रहवासी है. पिछले 10 दिनों में भोपाल में 79 केस मिल चुके हैं. भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 हो गई है. कोरोना को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है. सेकेंड डोज नहीं लगवाने वाले लोगों पर सख्ती होगी.

एयरपोर्ट पर टेस्ट रेट हुआ कम

इंदौर में विदेश से जाने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए पहले 3450 रुपए देने होते थे. अब विदेश जाने वाले यात्रियों की इंदौर एयरपोर्ट पर 3150 रुपए में जांच होगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोरोना की जांच में ली जाने वाली रॉयल्टी को खत्म कर दिया है. कोरोना टेस्ट 300 रुपए कम में एयरपोर्ट पर शुरू होगा. विदेश जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य है.

आज से डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान

भोपाल में शहरी क्षेत्रों को फुली वैक्सीनेटेड करने के लिए आज से डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा. आज से हर रोज 8 वार्डों में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन होगा. 8 अर्बन हेल्थ ब्लॉक की प्लानिंग के अनुसार वैक्सीनेशन किया जाएगा. घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी और लोगों को सेंटर तक लाने का काम किया जाएगा. दिसंबर तक 100 फ़ीसदी टीकाकरण का टारगेट है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!