भिलाईछत्तीसगढ

BSP में बड़ा हादसा, 180 टन पिघला लोहा गिरकर फैला, मची भगदड़

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शर के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। कास्टर 3 में लेडल कार में हॉट मेटल ले जाया जा रहा था। अचानक हुक टूटने से झटके से लैडल पंचर हो गया । इससे लैडल के बड़े होल से बड़ी मात्रा में पिघला हुआ हॉट मेटल छलककर ट्रैक के आसपास फैल गया। एसएमएस के कास्टर एरिया के करीब तीस से पैंतीस मीटर तक आसपास लगभग 180 टन हॉट मैटल गिरकर फैल गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों केे बीच चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी कर्मचारी के घाटल होने की जानकारी नहीं है।

हॉट मैटल के फैलने से ट्रैक जाम हो गया वहीं आसपास रखे टेबल और चेयर और फट्टे जल गए । एसएमएस के कास्टर में क्रूड स्टील से ब्लूम और बिलेड तैयार किए जाते हैं। दुर्घटना के बाद अलार्म बचते ही दमकल गाड़ियां और डिजास्टर टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया। यूनियन सूत्रों के मुताबिक यदि समय रहते सजगता नहीं बरती गई होती तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती और जनहानि भी होती। यूनियनों ने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा चौकस करने की मांग की है।

एसएमएस में लैडल पंचर होने और बड़ी मात्रा में हॉट मैटल फैल जाने से कास्टर तीन में उत्पादन कार्य ठप हो गया। शटडाउन के रिपेयर वर्क के बाद फिर से उत्पादन शुरु होने में दो दिन का समय लगना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों के साथ यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंचे। इंटक, सीटू और बीएमएस के लोगों ने घटना का मुआयना करते हुए कर्मियों की कुशलक्षेम की खबर ली।

यूनियन नेताओं ने घटना के लिए सेफ्टी में चूक बताते हुए इस मामले में प्रबंधन से सजगता बरतने की बात कही है। इस मामले में बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने किसी कर्मचारी के हताहत होने से इनकार करते हुए बताया कि एसएमएस तीन में लैडल पंचर होने से हॉट मेडल गिरने की घटना पर काबू पा लिया गया है । कोई जनहानि नही हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!