रायपुरछत्तीसगढ

राज्य सरकार ने की घोषणा , 20 दिसम्बर को इन शहरों में छुट्‌टी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश के 10 जिलों के 15 शहरों में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। वहीं 15 शहरों के 17 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं। इसकी प्रक्रिया 27 नवम्बर से शुरू हो गया है। शहरों में 20 दिसम्बर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उसी दिन परिणामों की घोषणा भी हो जाएगी। आम चुनाव के लिए 1000 और उप चुनाव के लिए 37 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया, 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में आम चुनाव होना है। वहीं 15 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव होगा। आम चुनाव में 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। इसमें 3 लाख 90 हजार 843 महिलाएं हैं। उप चुनाव में 26 हजार 896 मतदाताओं को वोट डालना है। प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जाएगा।

इनमें नगर पालिक निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य है। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है। प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!