
मुंबई न्यूज़ धमाका // सिंगिंग जगत की जानी मानी सिंगर आशा भोसले जल्द ही डांस के रियलिटी शो इण्डिया बेस्ट डांस २ में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं. वहीं, अब इस आने वाले एपिसोड की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर आने लगा है. इन वीडियोज में एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जिसमें मलिका अरोरा और तेरेसे लेविस भी आशा भोसले को देखकर हैरान रह जाते हैं. क्योंकि 88 की उम्र में आशा भोसले दमदार डांस करती दिख रही हैं.

दरअसल, इस वायरल वीडियो में आशा भोसले सारे जजों के साथ बैठकर बात करती दिख रही हैं. तभी वह अपने फेवरेट डांसर्स के नाम बताती हैं. इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वह अपनी जगह पर ही खड़ी होती हैं और हृथिक रोशन का सिग्नेचर स्टेप करने लगती हैं. ये देखकर सारे जज और दर्शक दंग रह जाते हैं.
कंटेस्टेंट को बताया छोटी हेलेन
उन्होंने शो की कंटेस्टेंट सौम्या की तारीफ की और उन्हें ‘छोटी हेलेन’ कहा दिया है. दिग्गज गायिका आशा भोसले सौम्या के बेली डांसिंग से बहुत प्रभावित हुई हैं. 1980 के दशक की फिल्म ‘अलीबाबा और 40 चोर’ के गाने ‘खतूबा’ गाने पर डांस करते हुए सौम्या ने आशको अपना फैन बना लिया. उन्होंने बेली डांसिंग के लिए अपनी पसंद शेयर की और कोरियोग्राफर वर्तिका झा की भी तारीफ की.
क्या बोलीं आशा भोसले
आशा भोसले ने कहा कि ‘मुझे नृत्य के रूप में बेली डांसिंग पसंद है. आपने आज जो किया है, मैं विशेष रूप से दुबई में ऐसे प्रदर्शन देखने जाती हूं. सौम्या, आप एक विशेष डांसर हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘यही कारण है कि मैं आपकी तारीफ करते हुए आपको नटराज कहना चाहती हूं. मेरे लिए, आप छोटी हेलेन हैं. इसके अलावा, वर्तिका, आप एक महान कोरियोग्राफर हैं. आपने वास्तव में इस परफॉर्मेंस को काफी बेहतरीन अंदाज में किया है.’ बता दें कि ‘इंडियाज बेस्ट डांस 2’ को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं. यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.




