रायपुरछत्तीसगढ

महिलाएं हेल्प के लिए 9479190167 पर करें शिकायत , पिंक टीम फौरन पहुंचकर करेगी मदद

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम चौराहों, शहर के मुख्य बाजारों में गश्त कर रही हैं। गश्त करने वाली इस टीम को पिंक गश्त नाम दिया गया है। नए स्कूटर पर महिला पुलिस की टीम को महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रवाना किया।

इसके बाद टीम पंडरी, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे हिस्सों में जाकर महिलाओं से मुलाकात कर रही है। रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिंक गश्त का उद्देश्य महिलाओं के लिए शहर में निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, पुलिस को आसानी से संपर्क करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना है। हम मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल, गर्ल्स हॉस्टल, कॉलेज में जाकर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी बता रहे हैं।

9479190167 नंबर पर महिलाएं अपने साथ किसी भी तरह की घटना की शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। इस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए भी पुलिस को मैसेज भेजा जा सकता है। शहर में पिंक गश्त के लिए कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें रायपुर पुलिस की कुल 152 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!