रायपुरछत्तीसगढ

2 चोर एक्टिवा की डिक्की खोले बिना ही चुरा लेते थे भीतर का सामान , डेमो देख पुलिस भी रह गई दंग

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर में तेलीबांधा पुलिस ने दो शातिर किंतु बेहद हुनरमंद चोरों को गिरफ्तार किया है। क्या आप यकीन करेंगे कि ये दो चोर एक्टिवा की डिक्की खोले बिना ही भीतर रखा माल निकाल लेते हैं। आप भी सोच में पड़ गए ना, कि ऐसा कैसे संभव है। ठीक इसी तरह तेलीबांधा पुलिस भी हैरान रह गई जब इन चोरों ने अपने हुनर का कमाल उनके समक्ष पेश किया। दोनों चोर रायपुर शहर में सिर्फ एक्टिवा गाड़ी को अपना निशाना बनाते थे। गाड़ी की डिग्गी को बिना खोले बड़ी चतुराई से अंदर हाथ डाल कर मोबाइल और दूसरी कीमती चीजें चुरा लिया करते थे। पुलिस ने सुनील कुमार नायक उर्फ गोलू और सत्यम यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है

तेलीबांधा गुरुद्वारे के पास एक जिम में हर शाम शेखर बेहद हुनरमंद चोर, एक्टिवा के भीतर रखा माल निकाल, भास्कर नाम का युवक वर्जिश करने जाया करता था। 17 नवंबर की शाम जब वह जिम से एक्सरसाइज करके लौटा तो उसने देखा कि उसकी एक्टिवा की डिग्गी में रखा पर्स, मोबाइल और फोन ब्लूटूथ चोरी हो चुके थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि चोरों ने न तो एक्टिवा की डिग्गी को खोला और न ही लॉक तोड़ा। इसके बाद भी वह चोरी करने में कामयाब रहे।

पुलिस को पता चला कि तेलीबांधा तालाब के किनारे कुछ युवक अपने पास चार-पांच मोबाइल फोन रखे हुए हैं और ग्राहकों की तलाश में हैं। पुलिस ने इन युवकों को घेर कर पकड़ा। जब पूछताछ शुरू की गई तो घबराकर युवकों ने बताया कि मोबाइल चोरी के हैं। इसके बाद चोरों ने जो बताया, ये सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। चोरों ने बताया कि वो सिर्फ एक्टिवा की डिग्गी के अंदर रखा सामान चुराते थे। थाने में एक पुलिसकर्मी के स्कूटी की लॉक डिग्गी से सामान निकालकर डेमो भी दिखाया। युवकों ने बताया कि डिग्गी के किनारे से ये अंदर हाथ डालकर चीजें निकाल लिया करते हैं।

इन दो चारों में से 36 साल का सुनील पुरानी बस्ती इलाके का पुराना बदमाश है। इसके खिलाफ एक दर्जन मामले थाने में दर्ज है। सुनील ने अपने साथी सत्यम यादव के साथ मिलकर इन चोरियों को अंजाम दिया। सुनील कई पुराने मामलों में कई महीनों से फरार था। उसके पास से चोरी के 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों ने बताया कि कई महीनों की प्रैक्टिस के बाद वो इन वारदातों को अंजाम देने लगे।

अलग-अलग 5-6 जगहों पर कई लोगों के मोबाइल फोन और पर्स इसी तरह चुरा लिए। तेलीबांधा पुलिस को मिली शाबाशी इन चोरों को पकड़ने के लिए तेलीबांधा थाने के इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अतुलेश राय, कांस्टेबल हरजीत सिंह, दानेश्वर वर्मा, कमलेश सिंह राजपूत, प्रशांत कंवर की टीम काम कर रही थी। रायपुर के SP ने इस टीम की तारीफ की है। सर्टिफिकेट देकर इन पुलिस वालों का सम्मान भी किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!