नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व सांसद अशोक तंवर के तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस में आज शामिल हो सकते है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में वह दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता दे सकते है। वहीं तंंवर के करीबियों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
कांग्रेस से अलग होने के बाद तंवर ने अपना भारत मोर्चा बनाया है। उनके मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेद जगजाहिर हैं। वे राहुल गांधी,के बहुत करीब थे। तंवर सिरसा से सांसद भी रहे हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे। लेकिन 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले वह नाराज कांग्रेस से अलग हो गए थे।