
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में ग़लतबयानी का रिकॉर्ड कायम किया है । वह हर उस बात का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश करती है जिसकी जिम्मेदार स्वयं की होती है। इतनी अयोग्य, अक्षम और झूठी सरकार आज तक किसी ने नहीं देखी । पेट्रोल-डीजल पर मूल्यवृद्धि भी इस का एक बड़ा उदाहरण है । केंद्र सरकार ने डीजल व पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद प्रदेशों से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार से वैट की दर कम कर जनता को राहत देने की मांग करती है ।
केन्द्र ने किया कम, अब राज्यों की बारी – जिला कार्यालय अटल सदन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से का वैट टैक्स में कमी किए जाने के बाद पेट्रोल, डीजल व सीमेंट के दाम में गिरावट आई है, जिससे आम जनता को कुछ हद तक राहत तो मिली लेकिन राज्य की सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट टैक्स में कोई कमी न किए जाने से भाजपा शासित राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की कीमत काफी ज्यादा है ।
20 को पूरे प्रदेष में चक्का जाम – भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया कि पार्टी ने 20 नवंबर को प्रदेश भर मे चक्का जाम का ऐलान किया है । सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक जिला मुख्यालय मे विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जायेगा । प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी यह विरोध प्रदर्शन करेगी ।
मौजूद रहे ये – इस मौके पर ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, हेमकुवर पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर व रौनक दीवान आदि मौजूद रहे ।

