रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

रायपुर : दोस्त ने चाकू मार बाहर निकाल दी अतड़ी , आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के मंदिर हसौद इलाके में दो दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की अंतड़ी बाहर आ गई. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है

हॉस्टल में रहने वाले पंडरिया, कवर्धा निवासी विवेक जैन लोढा ने बीती रात मामूली विवाद पर नया रायपुर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के पास गगन जैन नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. सिर और पेट में किए गए हमले से युवक की अतड़ी बाहर निकल आई है.गंभीर रूप से घायल गगन जैन को आनन-फानन में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात में दौरान आरोपी विवेक का दोस्त भी मौके पर मौजूद था. आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!