छत्तीसगढकोंडागांव

गूगल ने लॉन्च किया भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म YouTube Shorts

गूगल ने एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जहां यूजर छोटे वीडियो को शूट करके शेयर कर सकते हैं।

 गूगल ने अपने शॉट वीडियो प्लेटफार्म YouTube Shorts को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। आज गूगल इण्डिया 2021 वर्चुअल कार्यक्रम में गूगल ने इस बारे में घोषणा की है। YouTube Shorts वीडियो के अलावा भी आज इस कार्यक्रम ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं क्या है YouTube Shorts और इसका कैसे उपयोग

आज हर कोई गूगल के ऑनलाइन प्लेटफार्म यूट्यूब के बारे में जानता है, जहां यूजर्स अपने वीडियो शेयर भी कर सकते हैं और देख भी सकते हैं लेकिन अब गूगल ने YouTube Shorts प्लेटफॉर्म भी लॉन्च कर दिया है, यहां यूजर्स YouTube Shorts की मदद से छोटे वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा इन वीडियो को ऑनलाइन एडिट करने के साथ ही शेयर कर सकते हैं। यहां यूजर्स मनोरंजक, ज्ञानवर्धक शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

YouTube Shorts क्या है?

YouTube Shorts एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जहां यूजर छोटे वीडियो को शूट करके शेयर कर सकते हैं। ये YouTube Shorts तत्काल तैयार किए जा सकते हैं और ये ज्यादा से ज्यादा 60 सेकंड के या उससे भी कम समय के हो सकते हैं। आजकल Shorts वीडियो देखना काफी पसंद किया जा रहा है। शॉर्ट वीडियो में आप नए ट्रेंड, डांस चैलेंज, फनी वीडियो आदि तैयार कर सकते हैं।

YouTube Shorts वीडियो आप अपने मोबाइल फोन से ही शूट कर सकेंगे। इसके अलावा आप ऐप में रिकॉर्डिंग की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं, साथ ही वीडियो एडिटिंग के दौरान ऐप में दिए गए कई फ़िल्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई वीडियो को आपस में जोड़ सकते हैं। वीडियो में म्यूजिक, टेक्स्ट, कैप्शन आदि जोड़ सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!