इंदौरक्राइममध्यप्रदेश

MP : आईटी सिटी इंदौर में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश

इंदौर न्यूज़ धमाका /// लसूड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक युवती हरियाणा तो दुसरी एमपी की रहने वाली है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पूरा खेल  वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन होता था। लसूड़िया थाना पुलिस को अनैतिक गतिविधि के संचालन की शिकायत मिल रही थी। हालांकि पुलिस पूर्व में इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए जल बिछा चुकी थी, लेकिन अक्सर वह खाली हाथ लौट रही थी। गिरोह की सरगना युवती बेहद मास्टर माइंड थी, युवती ने एक वेबसाइट तैयार करवाई थी।

इस वेबसाइट पर सर्च करते ही ऑनलाइन युवती से मीटिंग तय होती थी। फिर यही पर स्थान का चयन कर लिया जाता था। इसके बाद सरगना ग्राहक के बताये हुए स्थान पर युवती को भेज देती थी। इस वजह से पुलिस को भी ग्राहक और गिरोह में शामिल युवतियों को गिरफ्तार करना चुनौती बना हुआ था।पुलिस ने भी तकनीकी का इस्तेमाल किया और जाल बिछाकर इलाके से ही सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक उज्जैन, राजस्थान, और इंदौर के रहने वाले हैं। जानकारी है कि हरियाणा की युवती कुछ समय पूर्व ही इंदौर आई थी। गिरोह के सम्पर्क में थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री सहित मोबाइल, नगदी और अन्य चीजे बरामद की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!