राजस्थानक्राइमजोधपुर

राजस्थान : चेरे भाई ने किया कुकर्म , नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, परिजनों ने अपनाने से किया इनकार

Story Highlights
  • आरोपी ने गर्मी की छुट्टियों में अपनी बहन के साथ रेप किया था. लड़की ने शर्म से किसी को कुछ नहीं बताया. इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपना शिकार बना लिया. इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई.

जोधपुर न्यूज़ धमाका /// दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था, इससे नाबालिग बहन अब एक बच्चे की मां बन गई है. वहीं, परिवार ने लड़की और बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है.15 साल की बच्ची को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. पुलिस अब बच्ची के नाबालिग चचेरे भाई की तलाश कर रही है.

बाल कल्याण समिति की टीम रेप पीड़िता की काउंसलिंग के लिए उम्मेद अस्पताल पहुंची थी. जिसके बाद बालिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बाल कल्याण समिति को बताया. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी.  शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं पीड़ित लड़की (रेप पीड़िता) की मां ने कहा है कि वह अपने बच्चे को नहीं अपनाएगी.बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. धनपत गुर्जर का कहना है कि पीड़िता का परिवार उसके बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि समिति के सहयोग से नवजात को शिशु गृह भेजा जाएगा. आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है. खबरों के मुताबिक पीड़िता की मां को भी उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन आरोपी परिवार का सदस्य होने के कारण उसने इसकी शिकायत नहीं की. बताया जा रहा है कि दोनों 10वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!