श्रीनगरजम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर न्यूज़ धमाका /// आज रविवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि शहर के बटमालू इलाके में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाया रात 8 बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कांस्टेबल तौसीफ अहमद पर एसडी कॉलोनी, बटमालू में उनके घर के पास गोलीबारी की.अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!