रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस PCC कार्यकारिणी की 10 नवंबर को होगी बैठक, सीएम बघेल के साथ पुनिया होंगे शामिल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दुर्ग में कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को होगी. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया सहित अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है. इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के अलावा 34 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे.प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्ग स्थित नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचकर तैयारियों के संबंध में चर्चा की.

उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की संभावित बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये.वहीं 10 नवंबर को ही भिलाई में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है. यह व्याख्यान कला मंदिर, सिविक सेंटर में होगा.कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा के दौरान विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, महेश सिंह भुवाल, संजू धनकर, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!