बीजापुरछत्तीसगढ

STF जवानों की एंबुलेंस पलटी, 4 जवान घायल

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार की सुबह एम्बुलेंस पलटने से STF के करीब 4 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य लोगों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। हादसा बीजापुर-भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 में हुआ है। इस हादसे के बाद सभी घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल जवानों के नाम का पता नहीं चल सका है।

ALSO READ : प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे : बीजेपी ने गिनाई खामियां, नितिन नवीन बोले- रोने से काम नहीं चलेगा वादे पूरे कीजिए

जानकारी के अनुसार STF के जवान एम्बुलेंस से राशन छोड़ने के लिए बीजापुर से बासागुड़ा कैंप जा रहे थे। इस बीच कोड़ेपाल में एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद घायल जवानों ने खुद फोन से इस घटना की जानकारी साथी जवानों को दी। मौके पर पहुंचे साथियों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। जिस इलाके से जवान गुजर रहे थे वो पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। इस मार्ग में IED ब्लास्ट का खतरा बना रहता है। इसलिए अंदरूनी इलाकों में स्थित सुराक्षबलों के कैंप में राशन छोड़ने के लिए जवान पुलिस की गाड़ी की बजाए एम्बुलेंस में जाते हैं। क्योंकि एम्बूलेंस को नक्सली अपना टारगेट नहीं बनाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!