
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी मौदहापारा में एक बार फिर गैंगरेप की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कैनाल रोड घूमाने लेकर जाने के बहाने युवक ने अपनी पूर्व परिचित महिला मित्र का साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
जानकारी के अनुसार महिला के पूर्व परिचित दोस्त अजीत सिंग जिससे शादी के पूर्व से ही महिला की जान पहचान थी, ने अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला के पास पहुंचा और घूमने चलने का हवाला देते हुए देवेंद्र नगर केनाल रोड के पास ले जाकर महिला से मारपीट करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी अजित सिंह, मनोज तांडी और सूरज खंडाते को गिरफ्तार कर लिया है।

