
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश सरकार देश भर में सफाई अवार्ड बटोर रही, दूसरी तरफ सफाई कर्मियों को 2 माह से वेतन नहीं मिला है। बीते दिनों सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में बिलासपुर ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। ये छत्तीसगढ़ का एकमात्र शहर है जिसे टॉप 3 में जगह मिली। लेकिन पर्दे के पीछे के वो जमीनी कर्मचारी जिनके बलबूते सरकारें सीना तान कर गौरवान्वित महसूस कर रहीं, उन्ही सफाईकर्मियों के घर चूल्हे ठन्डे पड़े हैं।
2 महीने से वेतन नहीं मिलने से सफाईकर्मी नाराज हैं। मांग पूरा नहीं होने तक काम बंद कर हड़ताल पे मजबूर हुए लगभग 700 कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को वार्ड में काम नहीं करने की चेतावनी दी है। हड़ताल की वज़ह से वार्ड में सफाई नहीं होने से सफाई व्यवस्था ठप्प हो गयी है। लॉयन सर्विस लिमिटेड कंपनी के तहत काम करते है सभी कर्मचारी।



