रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में 24 नए संक्रमित केस, 17 जिलों में नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज

प्रदेश में आज 11 सितंबर को 17 जिलों बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और बीजापुर में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है

रायपुर न्यूज़ कोरोना वायरस के 24 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 36 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.10 प्रतिशत है छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 907 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 379 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 558 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 24 हजार 635 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है प्रदेश में आज 11 सितंबर को 17 जिलों बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और बीजापुर में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया हैकोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है.छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताह 4 से 10 सितंबर के बीच कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.15 प्रतिशत रही है. इस दौरान संक्रमण की दर 04 सितम्बर को 0.16 प्रतिशत, 05 सितम्बर को 0.12 प्रतिशत, 06 सितम्बर को 0.12 प्रतिशत, 07 सितम्बर को 0.18 प्रतिशत, 08 सितम्बर को 0.16 प्रतिशत, 09 सितम्बर को 0.12 प्रतिशत और 10 सितम्बर को 0.12 प्रतिशत रही है

छत्तीसगढ़ में कोरोना आंकड़े

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!