रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात, फिल्म नीति के निर्माण की अनुमति पर जताया आभार

रायपुर न्यूज़ छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुलाकात की. प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 8 सितंबर को आयोजित केबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ फिल्म नीति-2021 के निर्माण की अनुमति प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया.छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म निर्माण हब बनकर उभरेगा. फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ में निर्मित राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म को प्रोत्साहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘‘भूलन द मेज‘‘ को प्रोत्साहन अनुदान के रूप में एक करोड़ रूपए दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिल्म नीति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य को फिल्म अनुकूल राज्य बनाने, फिल्म शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ को सेंट्रल हब के रूप में विकसित करना और स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान करने के साथ ही प्रदेश के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति समृद्ध है. यहां प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं है. फिल्म नीति के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा.उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिए आधुनिक और महंगे एक्यूपमेंट्स की जरूरत होती है. फिल्म निर्माताओं को एक्यूपमेंट्स के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक नीति 2019-24 में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को कई तरह की रियायतें दी गई है. उसी तरह हमने फिल्म नीति-2021 में भी प्रोत्साहन का प्रावधान किया है. इसका फायदा फिल्म निर्माताओं-निदेशकों एवं कलाकारों को मिलेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!