रायपुरछत्तीसगढ

मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने वाले,आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑक्सीजन गार्डन के बाजू में मल्टी लेवल पार्किंग के ठेकेदार मोहम्मद शोएब उर्फ शिबू एवं उसके अन्य सहकर्मियों द्वारा मल्टी लेवल मल्टी लेवल परिसर स्थित खाली जगह पर बकरे का गोश्त काटा गया है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पूछताछ पतासाजी पर मल्टी लेवल के पार्किंग की बाजू स्थित खाली जगह पर पार्किंग ठेकेदार मोहम्मद शोएब एवं उसके सहकर्मियों के द्वारा सार्वजनिक जगह पर बकरा काटने एवं लोक शांति को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 2 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

वही मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के द्वारा जाँच की जा रही है एवं पार्किंग ठेकेदार को परिसर के मिस्यूज़ के सम्बंध में नोटिस दिया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!