रायपुरछत्तीसगढ

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय आज दानवीर भामाशाह वार्ड-26 और बाल गंगाधर तिलक वार्ड-18 पहुँचे साथ मे पार्षदगण कुमार मेनन सुंदर जोगी एवं पूर्व पार्षद रामदास कुर्रे भी मौजूद थे

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओ को सुनकर उसके त्वरित निदान को प्रयासरत विधायक विकास उपाध्याय आज दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक-26 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-18 पहुँचे विधायक ने शंकर मंदिर समिति गुढ़ियारी एवं बाज़ार वालो से मुलाक़ात की।

इस दौरान विधायक ने उनसे उनके कामकाज के बारे मे भी पूछ-परख की और भेंट-मुलाकात के दौरान शंकर मंदिर समिति एवं बाज़ार वालो से माननीय विधायक विकास उपाध्याय ने काम-काजो के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की एवं किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसके त्वरित समाधान करने को लेकर आश्वासत किया

विधायक विकास उपाध्याय के सोनिया गाँधी यात्रा कार्यक्रम का क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ हो रहा है जनता अपने विधायक से रूबरू होकर अपनी समस्याओ का तुरंत निराकरण करवा रही है इस प्रकार विधायक का स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओ का निराकरण करना उनकी कर्त्तव्यपरायणता को दर्शाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!