छतीसगढ़सूरजपुर

पत्नी ने पति को किया किडनैप : 10 दिनों तक बना कर रखा बंधक, हाथ- पैर तोड़ डाला, पिला दिया एसिड

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर  जिले में एक पत्नी ने जमीन विवाद को लेकर अपने पति को बंधक बना लिया। 10 दिनों तक उसके साथ मारपीट की गई, उसके हाथ- पैर तोड़ दिए और उसके गले को एसिड से जला दिया गया। जिसके बाद वह किसी तरह से भाग निकला और अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। लेकिन डॉक्टरों ने इसकी पुलिस को सुचना दे दी।

पीड़ित शंख लाल अगरिया ने बताया कि, उसकी पत्नी ने बीते 1 दिसंबर से बंधक बनाकर उसके पुराने घर में रखा गया था। उसकी पहली पत्नी, बहन और दामाद के साथ अन्य लोगों ने मिलकर उसे बंधक बनाकर रखा था। जहां हथौडी और हेंडहुक से उसके हाथ और पैर तोड़ दिए। यहां तक की उसके उपर एसिड भी डाल दिया था। उसे जिन्दा रखने के लिए रोज एक इंजेक्शन दिया जाता था। 

पिता के क्रियाकर्म के लिए जमीन को रखा था गिरवी 

पीड़ित ने आगे कहा कि, वह अपने पिता का एक ही बेटा है, उसने अपने पिता के क्रियाकर्म के लिए जमीन गिरवी रखा था। इस बात से नाराज होकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद किसी तरह से वह उनके बंधन से भाग निकला और जिला हास्पिटल में भर्ती है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!