छतीसगढ़कोरबा

नहर में बहे बच्चों का शव नहीं मिलने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, चौकी में हंगामा मचाते हुए किया सड़क जाम…

नहर में बहे बच्चों का शव नहीं मिलने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, चौकी में हंगामा मचाते हुए किया सड़क जाम…

कोरबा न्यूज धमाका –  ऊर्जाधानी में सोमवार को नहर में बहे बच्चों का शव अब तक मिला है. घटना के बाद शव को ढूंढने के लिए नहर का पानी कम नहीं करने पर परिजनों का गुस्सा आज सुबह फूट पड़ा और बस्तीवालों वालों के साथ सीएसईबी पुलिस चौकी में जाकर हंगामा मचाते हुए सड़क जाम कर दिया. 

बता दें कि सोमवार को दोपहर कोतवाली थाना अंतर्गत 15 ब्लॉक मैगजीन भांठा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की बेटी सिमरन और 8 साल बेटे प्रतीक को लेकर नहर में नहाने आई थी. नहाते समय बच्चे बहने लगे, जिन्हें देखकर उनकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी थी.

खोजबीन के दौरान सुषमा मानिकपुरी का शव तो मिल गया था, लेकिन दोनों बच्चों का शव अभी तक नहीं मिला है, जिससे परिजनों के साथ-साथ बस्तीवालों का गुस्सा चढ़ा हुआ है. परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएसईबी चौकी और कोतवाली पुलिस कार्रवाई को लेकर घुमा रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!