छतीसगढ़बालोद

देवरानी से झगड़े के बाद जेठानी ने बच्चों के साथ पीया जहर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत…

 बालोद न्यूज धमाका –  देवरानी से झगड़े होने के बाद जेठानी का पारा कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने अपने दो मासूम बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद पी लिया . नाजुक हालत में तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चों की हालत नाजुक है.

घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है, जहां सोमवार को देवरानी से झगड़े के बाद डुमेश्वरी साहू ने बाजार कीटनाशक लाकर पहले अपनी चार साल की बेटी और सात साल के बेटे को पिलाया और उसके बाद खुद पी गई थी.

जहर सेवन की बात पता चलने पर परिजनों ने अर्जुन्दा में प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती देख उसे राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया. वहीं रायपुर एम्स में दाखिल दोनों मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!