
मुंबई न्यूज़ धमाका // मशहुर कॉमेडियन भारती सिंह लोगों के दिलों पर राज करती हैं. खबर है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. मीडिया से बातचीत में भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा किया है.
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को जमकर एन्जॉय कर रही है. हाल ही में भारती सिंह से कुछ रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि हमें खुशखबर कब मिलेगी और आप कब तक मां बनेंगी. ये सवाल सुनकर भारती पहले तो चौंक जाती हैं. इसके बाद वो कहती हैं- अरे वाह! दाई मां इधर ही है. भारती आगे कहती हैं कि अप्रैल में आप लोगों को ये खुशखबरी मिल जाएगी. तो आप लोग वहां पहुंच जाना.
जानिए क्या होगा ?
एक और शख्स ने भारती से पूछा कि आपको खट्टा या इमली खाने का मन करता है, तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा- इमली का टाइम गया, अब तो मैं पूरा खाना खाती हूं. चलिए, आप सब लोग मामा हैं, बच्चे का स्वागत करने के लिए रेडी रहें. इसके बाद भारती ने पैपराजी से सवाल किया कि आपको क्या चाहिए लड़का या लड़की. इस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने लड़की कहा. ये सुनकर भारती ने कहा- ओ हाऊ स्वीट.




