मध्यप्रदेशमनोरंजन

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी नए साल का जश्न मनाने परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे कान्हा

बालाघाट न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश के बालाघाट और मंडला जिले की सीमा पर स्थित विश्व विख्यात कान्हा नेशनल पार्क में नए साल का जश्न मनाने और आनन्द लेने देश विदेश के पर्यटक यहां आते हैं। इसी कड़ी में मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार और मित्रों के साथ कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे हैं। उन्के कान्हा नेशनल पार्क खबर मिलते ही उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो न सिर्फ खिंचवाए बल्कि सेल्फी भी ली।

बता दें इस नेशनल पार्क में विदेशी पर्यटक बड़ी सख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में फिर फिल्मी कलाकार कैसे पीछे रह सकते हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी सफारी का आनंद लेने और नए साल का जश्न मनाने अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ मुक्की पहुंचे।

सफारी का लुत्फ उठाने के बाद सुनील शेट्टी ने चर्चा में बताया कि यहां आकर उन्हें गजब की अनुभूति हुई। यहां के प्राकृतिक नजारे अद्भुत हैं। जंगली जानवरों के अलावा प्राकृितक की नैसॢगक आनंद काबिले तारीफ है। पार्क के बाहर भी उनके एक झलक पाने उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!