मुंबईमनोरंजन

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के वॉडरोब पर किया कब्जा, बीवी के कपड़े पहन निकल गए सेट

मुंबई न्यूज़ धमाका //  9 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस  कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध गए हैं. इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी. कटरीना के साथ-साथ अब उनके वॉडरोब पर भी विक्की कौशल अपना हक जताते दिख रहे हैं. हम एक पोस्ट देखने के बाद ऐसा कह रहे हैं.

बता दें कि  विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल Instagram अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वो ठंड में फिल्म के सेट पर पहुंचे हुए हैं. आप सोच रहे होंगे कि भला इस फोटो में ऐसा क्या है जो विक्की ने इसे शेयर किया है. बता दें फोटो में विक्की कौशल ने जो हुडी पहन रखा हैं, वो उनका नहीं बल्कि उनकी बीवी कटरीना कैफ का है.

इस फोटो में पहनी हुई हुडी विक्की कौशल की नहीं है, बल्कि ये हुडी उनकी पत्नी मिसेज कैफ की है. इस हुडी को पहने हुए कटरीना कैफ को कई बार मीडिया के कैमरे में कैप्चर किया है. जी हां और तस्वीर को शेयर करने के पीछे की वजह हम आपको बताते हैं. कटरीना कैफ हाल ही में इंदौर से वापस मुंबई लौट आईं हैं. ऐसे में विक्की को कैटरीना की याद फिर एक बार सताने लगी है. इस वजह से विक्की सोच रहे हैं, कैटरीना नहीं तो उनके कपड़े ही सही.

सोशल मीडिया पर इनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. विक्की कौशल की ये मॉन्स्टर हुडी लाइमलाइट का हिस्सा बन चुकी है. विक्की कैटरीना की ये क्यूट और लवी डबी मोमेंट्स फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं. इनकी केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हुए बैठे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!