
मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-उर्फी जावेद टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है। एक्ट्रेस का रोजाना नया और अंतरगी फैशन स्टाइल देखने को मिलता है। इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह साउथ एक्टर के लिए प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके फोटोज और वीडियो वायरल होते हैं। फिलहाल उर्फी, कश्मीरा शाह और फराह अली खान से पंगा ले बैठी है। कश्मीरा और फराह ने उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था। जिसका उर्फी ने जोरदार जवाब दिया।
एयरपोर्ट पर हुई स्पोट
उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एयरपोर्ट का है। जिसमें एक्ट्रेस मीडिया से बातचीत करते हुए लिफ्ट की ओर जा रही थीं। इस बीच पैपराजी ने उनसे कई सवाल पूछे। जिसमें एक सवाल था कि साउथ मूवीज का क्रेज बढ़ रहा है, आपकी इसमें क्या राय है। इस पर उर्फी ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज हमेशा से रहा है। इनके अभिनेता हैंडसम होते हैं।
मीडिया ने उर्फी जावेद ने उनके फेवरेट एक्टर का नाम भी पूछा। तब उर्फी ने आरआरआर के सुपरस्टार रामचरण का नाम लिया। उन्होंने कहा कि राम काफी हैंडसम हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस के फेस पर काफी खुशी झलक रही थी।



