मनोरंजन

तारक मेहता की होगी शो में दया भाभी का निभाया किरदार,मेकर्स को उनका नहीं मिल पाया रिप्लेसमेंट जाने ये शर्ते  

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिटकॉम हमेशा टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना रहा है। तारक महेता शो के सभी किरदार लाजवाब है। छोटे से लेकर बुजुर्ग इससे देखना पसंद करते हैं। जेठालाल, टप्पू सेना, बबीता जी से लेकर आत्माराम भिडे फैंस को दिलों में जगह बना चुके हैं। इस बीच शो को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से टीवी से दूर दिशा वकानी की जल्द वापसी हो सकती है।

कि दिशा वकानी ने तारक मेहता शो में दया भाभी का किरदार निभाया है। हालांकि 2017 से शो से दूर हैं। दर्शक उन्हें आज तक भूल नहीं पाए हैं। दया किरदार निभा दिशा ने अलग फ्रेम सेट कर दिया है। मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिल पाया है। कई बार दिशा के वापसी की खबरें सामने आई हैं। इस बार भी आई है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

दिशा वकानी के शो में वापसी को लेकर मेकर्स कोशिश कर रहे हैं। इससे जुड़ी कई खबरे भी आई थीं। अब फिर दावा किया जा रहा कि तारक मेहता शो में जल्द दिशा की वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस शो पर वापसी करने को तैयार है। लेकिन मेकर्स को उनकी 3 शर्तें माननी पड़ेंगी।

दिशा के पति ने रखी शर्तें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा वकानी के पति मयूर पडिया ने शर्त रखी है। पहली की अभिनेत्री रोज सिर्फ 3-4 घंटे ही काम करेंगे। इसके लिए फीस डेढ़ लाख रुपए प्रति एपिसोड चाहिए। तीसरी महत्वपूर्ण शर्त है कि उनकी बेटी के लिए सेट पर रहने का इंतजाम होना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!