रायपुरछत्तीसगढ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने माता कौशल्या की धरा पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए राज्य में सड़कों के निर्माण के प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य को मिले सभी कामों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हर महीने इसकी समीक्षा करते हैं। इस बीच गृहमंत्री ने बालोद गुंडरदेही को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही भारत माला परियोजना के मुआवजा में अंतर का मुद्दा उठाते हुए सभी किसानों को एक समान मुआवजा देने का आग्रह किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!