रायपुरछत्तीसगढ

महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सुनीता नागरानी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने निगम घेराव में लिया हिस्सा

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:-भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के कार्यकर्ता और रायपुर नगर निगम में भाजपा के पार्षद के द्वारा रायपुर नगर निगम को घेराव शुक्रवार को किया गया। घेराव के दौरान भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सुनीता नागरानी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान भाजपा नेताओं ने गंभीर महापौर एजाज ढेबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सुनीता नागरानी ने बताया कि अमृत मिशन योजना में स्तरहीन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी योजना में हो रहे घोटाले सड़कों पर जलभराव जैसे मामलों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया था। महिला नेत्री सुनीता नागरानी ने महापौर एजाज ढेबर पर लोगों के हितों के लिए काम ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “अमृत मिशन योजना के तहत बेहद स्तरहीन कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी योजना में भी घोटाला किया जा रहा है।

पूरे शहर की सड़कें गड्ढों से पटी हुई हैं और शहर में जलभराव और जल संकट व्याप्त है। लेकिन महापौर को शहर की जनता से कोई सरोकार नही है। वे काग्रेस नेताओं की आवभगत में व्यस्त है। तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि लगातार विभिन्न बोर्डों की समस्याओं को लेकर निगम के बड़े अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन फिर भी उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसकी वजह से लगातार जनता परेशान हो रही है आने वाले समय में भी यदि जनता की समस्याओं को सुधारा या उसका निराकरण नहीं किया गया तो वार्ड स्तर पर प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा आगे उन्होंने कहा महापौर एजाज ढेबर लगातार ऐप लॉन्च करने में व्यस्त है उनके द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!