रायपुरछत्तीसगढ

नेशनल कौंसिल की बैठक में आमंत्रित, छ्त्तीसगढ़ पीआरएसआई का करेंगे प्रतिनिधित्व-डॉ. शाहिद अली

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-  पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. शाहिद अली नेशनल कौंसिल की बैठक में आमंत्रित किए गए हैं। अहमदाबाद में 25 एवं 26 जून को आयोजित होने वाली दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में जनसंपर्क के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों तथा इसकी भावी रुपरेखा पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मीडिया के लोकप्रिय प्राध्यापक डॉ. अली के निर्देशन एवं अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर की शुरुआत 2019 से हुई है।
डॉ. अली पिछले तीन वर्षों से इसके चेयरमेन हैं और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों को लेकर कोरोना काल में भी लगातार सक्रिय रहकर इसका सफल आयोजन करते रहे। डॉ. अली कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!