छतीसगढ़बेमेतरा

अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार नवदंपति को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव में 27 अप्रैल, रविवार को एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित जोड़ा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार युवक और उसकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चीख-पुकार मच गई। 

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को मायके हरदी से अपने गांव खैरझिटी लेकर जा रहा था। महज एक सप्ताह पहले, 18 अप्रैल को दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार जब युवक अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह अनहोनी हो गई। 

हादसे के बाद परिवार की खुशियों पर जैसे मातम छा गया। जिस घर में कुछ दिन पहले शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!