बलौदाबाजारछत्तीसगढ

खदान की डबरी में दो मासूम की डूबकर मौत

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// पलारी थाना अन्तर्गत ग्राम चाम्पा के एक मुरुम खदान में बनी डबरी में डूबकर दो मासूमों की मौत की खबर है। मृत बच्चे मजदूर परिवार के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बालाघाट जिले के ग्राम लांजी निवासी कुछ मजदूर परिवार यहां आकर अस्थाई रूप से रहते हैं और मजदूरी करते हैं।

आज उन मजदूरों के बच्चे खेलते-खेलते मुरुम खदान की तरफ गए। मुरूम निकालने के लिए की गई खुदाई के कारण वहां एक डबरी बन गई, जिसमें मजदूरों के दो बच्चे डूब गए। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि 5 वर्षीय संदी और 7 वर्षीय युवराज की डबरी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!