मध्यप्रदेश

भोपाल राजधानी में देव दीपावली पर्व मनाया जा रहा उत्साह और उल्लास से

भोपाल न्यूज़ धमाका /// बड़े तालाब शीतलदास की बगिया में देव दीपावली कार्यक्रम शुक्रवार शाम आयोजिेत किया गया। इसमें धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, कर्मचारी सहित शासकीय व गैर शासकीय संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दो हजार से अधिक दीए जलाकर देव दीपावली नवदुनिया परिवार के साथ मनाया।

कार्यक्रम में कांगेस, भाजपा सहित अन्य पार्टियों के स्थानीय नेता मौजूद रहें। सभी लोगों ने घाट पर दीपक जलाएं। हमारी सनातन संस्कृति में कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दीपावली में नदी, तालाब और जल स्रोत के किनारे दीप जलाने की परंपरा रही है। ऐसा माना जाता है कि इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी मान्यता व परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से देव दीपावली का कार्यक्रम का आयोजन किया है। भोपाल सहित देश भर में कई जगह देव दीपावली पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी के दीपक, तेल और बाती लेकर आएं। घाट पर दीपक जलाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!