सूरजपुरछत्तीसगढ

वन विभाग के पिंजरे में फंसा एक भालू , दो अब भी बाहर

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// पिछले कई दिनों से घूम रहे तीन भालुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वन विभाग के इस अभियान में एक ही भालू को पकड़ने में सफलता मिल पाई, जबकि दो भालू अभी भी खुले में घूम रहे हैं। पिछले 1 महीने से तीन भालू जिसमें 2 बच्चे और एक माँ शामिल है, शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई बार सड़कों में घूमते हुए दिखे थे।

जिससे शहर के लोग काफी दहशत में थे। शहर में भालुओं के विचरण करने की जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम उन पर लगातार निगरानी रख रही थी। आज सुबह तीनों भालुओं की मौजूदगी शहर से लगे पर्री में होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

जिस जगह पर भालू मौजूद थे उससे कुछ दूरी पर एक लोहे का पिंजरा जिसमें चारा रखकर भालुओं को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया जिसमें वन विभाग को कई घंटों के बाद सफलता मिली और तीन में से एक भालू पिंजरे में कैद हो गया, जबकि दो भालू बंद पिंजरे के इर्द-गिर्द घूमते रहे। भालुओं को पकड़ने के लिए पूरे रेस्क्यू के दौरान जिले के डीएफओ बीएस भगत मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू में पकड़े गए भालू के संबंध में डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए भालू को तमोर पिंगला अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!