
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राष्ट्रीयआदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग शुरुआत हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत देश-विदेश के आदिवासी नर्तक दलों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई. अतिथियों के उद्बोधन के बाद नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ के गौर सिंग नर्तक दल, होजागिरी-त्रिपुरा के दल ने अपनी प्रस्तुति दी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद थे. इस अवसर पर देश-विदेश के आदिवासी नृतक दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी

