कोंडागांवछत्तीसगढ

बालक हायर सेकेण्डरी में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

छात्र / छात्राओं को समझाये गए यातायात के नियम

आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

कोंडागांव न्यूज़ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार व एएसपी राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे दुर्घटनाओ मे कमी लाने के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए यातयात पुलिस कोंडागांव के द्वारा आमचो यातायात चो गोठ के तहत जागरूकता अभियान चलाई जा रहा है। जिसके तहत वाहन चालकों को 2019, 2020, 2021 मे अब तक जिला कोंडागांव में हुई सड़क दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताये जा रहे है।

ये है सडक दुघर्टनाओं के मुख्य कारण

इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाना ,शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, नाबालिकांे के द्वारा वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ये दुर्घटनाए हो रही है । इस संबंध में तथा सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है।

छात्र छात्राओं बताये यातायात संकेतकों के अर्थ

आज इसी परिपेक्ष्य में यातायात पुलिस कोंडागांव के द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में जाकर आमचो यातायात चो गोठ के तहत विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों और स्कूल में उपस्थित विद्याथियों को यातायात डीएसपी डॉ. भुनेष्वरी पैकरा और यातायात प्रभारी रवि पाण्डेय के द्वारा सड़क दुर्घटनाए होने के कारण और इनसे कैसे बच सकते है, इस सम्बंध में जानकारी दी गई। नाबालिको को वाहन ना चलाने की सलाह दी गई और जिनका लाइसेंस बना है उन्हे यातयात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी बताया जाकर पालन करने के बारे में बताया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!