रायपुरछत्तीसगढ

26 नवंबर को होगी राजधानी में ट्रैक्टर रैली , भाजपा प्रवक्ता के बयान से भड़के किसान

Story Highlights
  • भाजपा प्रवक्ता और भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा किसानों से सार्वजनिक माफी मांगी जाए, क्योंकि इसी तरह का बयान पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी किसानों के प्रति दिया था. माफी नहीं मांगने पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने भाजपा प्रवक्ता के बयान को किसान विरोधी बताया है. छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के बयान से राज्य के किसान भड़क गए हैं. महासंघ ने इस बयान की निंदा करते हुए FIR दर्ज करने की मांग भी की है. 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में ट्रैक्टर रैली का ऐलान किया है

किसान मजदूर महासंघ के सदस्यों की बैठक रायपुर में हुई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास द्वारा ई टीवी छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में 8 नवंबर को दिए गए बयान को किसान विरोधी बताया. किसानों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है. महासंघ के सदस्यों ने बताया कि गौरीशंकर ने किसानों को देशद्रोही कहा है.किसान नेताओं ने कहा कि जो पार्टी आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का मुखबिरी किया और उनकी गुलामी करते रहे. उस भाजपा पार्टी के प्रवक्ता द्वारा अन्नदाता किसानों को देशद्रोही कहा गया है. देश के गद्दार पार्टी के प्रवक्ता क्या अन्नदाता किसानों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र बाटेंगे. 

राजधानी दिल्ली के सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को 26 नवंबर को एक साल पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर 26 नवंबर को रायपुर में ट्रैक्टर रैली कर बूढ़ा तालाब धरना स्थल रायपुर में सभा की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!