खंडवा

आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या

खंडवा न्यूज़ जिले के मथेला-सिहाड़ा गांव में देर रात आपसी विवाद हो गया। आपसी विवाद खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। गांव के पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी समेत एक अन्य महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक का शव घटनास्थल पर तथा दूसरे की लाश रेलवे पटरी पर मिली। वहीं तीसरे की अस्पताल में मौत होने की सूचना है। मृतकों में पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला है सिहाड़ा गांव में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गई है। एक का शव गांव में तो दूसरे का रेलवे ट्रैक पर मिला। वहीं तीसरे की मौत अस्पताल में हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष है। मरने वालों में गांव का पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी समेत एक अन्य महिला है। एसपी विवेक सिंह सहित मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की  एसपी विवेक सिंह सहित आला अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं।आसपास ले लोगो से पूछताछ कर पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह विवाद क्या है। और इन तीनों के हत्या को किसने अंजाम दिया है। हथियार में पुलिस ने एक कुल्हाड़ी बरामद की है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!