खंडवामध्यप्रदेश

अमीषा पटेल तीन मिनट की प्रस्तुति देकर ही इंदौर के लिए हुए रवाना,मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर डी जानकारी खंडवा में आयोजन के दौरान अनहोनी की आशंका के कारण आयोजन छोड़ने की बात लिखी

खंडवा,न्यूज़ धमाका :-मां नवचंडी देवीधाम के आयोजन में 23 अप्रैल रात को खंडवा पहुंचीं फिल्मी अभिनेत्री अमीषा पटेल तीन मिनट की प्रस्तुति देकर ही इंदौर के लिए रवाना हो गई थीं। इधर गुरुवार को अमीषा पटेल ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर खंडवा में आयोजन के दौरान अनहोनी की आशंका के कारण आयोजन छोड़ने की बात लिखी है। आयोजन करने वाली कंपनी की व्यवस्थाएं बेहद खराब होना लिखा है।

इस मामले में मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान का कहना है कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के आयोजन वाले दिन मैं भी वहां पर था। लोगों की भीड़ जरूर थी लेकिन किसी तरह की अभद्रता नहीं हुई। किसी अन्य तरह की आशंका को लेकर मौके पर कोई जानकारी नहीं लगी।इसके बाद से इस व्यवहार पर उनका शहर के समाजसेवी विरोध कर रहे हैं। रविवार को इस संबंध में शिकायत आवेदन भी सिटी कोतवाली में दिया गया था।

यह था पूरा मामला

मां नवचंडी देवीधाम के स्थापना दिवस पर हर वर्ष मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। समापन अवसर पर फिल्म स्टार नाइट का आयोजन किया जाता है। मंदिर के महंत बाबा गंगाराम व समिति ने फिल्म स्टार नाइट के लिए चार लाख रुपए में अमीषा पटेल का डांस कार्यक्रम आयोजित किया। 23 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे अमीषा पटेल खंडवा आईं। रात लगभग साढ़े नौ बजे मंदिर परिसर पर बने मंच पर पहुंची लोगों का अभिवादन किया व तीन मिनट प्रस्तुति देने के बाद खंडवा से रवाना हो गईं थी। महंत बाबा गंगाराम के अनुसार एक घंटे के आयोजन को लेकर उनसे चर्चा हुई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!