खंडवामध्यप्रदेश

14 लाख के मोबाइल मिलेः साइबर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 101 फोन खोज निकाले, मालिकों को लौटाए वापस

खंडवा न्यूज़ धमाका //  पुलिस की साइबर टीम ने गुम और चोरी हुए 101 मोबाइल बरामद किए हैं. यह फोन अलग–अलग थाना क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए थे, जिनकी एफआईआर मोबाइल धारकों ने थानों में की थी. खंडवा पुलिस की साइबर टीम ने इन सभी मोबाइलों को ट्रेसिंग पर रखा हुआ था, जिसके बाद इन्हें बरामद किया गया. वहीं शिकायकर्ताओं को पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाकर वापस किए गए. अपने गुम हुए फोन को फिर से पाकर लोग भी खुश हो गए.

बता दें कि खंडवा में अब तक का यह ऐसा पहला मामला है, जब पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन इतनी बड़ी संख्या में रिकवर कर लोगों को वापस लौटाए. पुलिस की साइबर टीम द्वारा किए गए इस काम के बाद आमजन में साइबर टीम के प्रति विश्वास बढ़ा है. वहीं गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे.

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि बीते दिनों खंडवा के अलग–अलग थानो में जिन मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उनमें से 101 मोबाइल फोन आज एफआईआर करवाने वालों को लौटाए गए हैं. अभी 50 से ज्यादा मोबाइल ट्रेसिंग पर रखे हुए है, जल्द ही उन्हें भी रिकवर कर लिया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!