खंडवामध्यप्रदेश

आगजनी और पत्थरबाजी के मामले में आरोपित,जेल से छूटने पर समर्थकों द्वारा बगैर अनुमति के बाइक रैली निकलने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश 

खंडवा,न्यूज़ धमाका :- भगत सिंह चौक पर दंगा, आगजनी और पत्थरबाजी के मामले में आरोपित शेख आवेश निवासी घासपुरा और अमीनुद्दीन निवासी कंजर मोहल्ला के जमानत पर जेल से छूटने पर उनके समर्थकों द्वारा बगैर अनुमति के बाइक रैली निकलने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। आरोपित बाइक सवारों का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली थाने में हिंदू स्टूडेंट्स आर्मी ने ज्ञापन भी सौंपा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जुलूस निकालने वाले बाइक सवारों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस मामले में 10 आरोपित के नाम सामने आ चुके हैं। इनकी पहचान के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। रविवार सुबह इनकी तलाश में पुलिस टीम घासपुरा पहुंची।

विदित हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर 15 नवंबर की रात में क्षेत्र में शादी समारोह में हुए विवाद में रात को पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले में दर्जनभर आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शुक्रवार को इसी मामले में शेख आवेश और अमीनुद्दीन को जमानत मिली थी। जेल से आवेश को लेने 50 से अधिक युवक बाइक से पहुंचे थे। जेल से छूटने के बाद रात आठ बजे पत्थरबाजी के आरोपितों के समर्थन में बाइक रैली निकाली थी। शहर के इंदिरा चौक से टपालचाल होते हुए रैली भगत सिंह चौक पर पहुंची। इस दौरान आरोपितों ने जमकर नारेबाजी भी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!