रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल मे 11 जुलाई को अपने “11वें स्थापना दिवस के अवसर पर त्रि दिवसीय निःशुल्क महा मेगा स्पाइन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप का किया जायेगा आयोजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:- राजधानी रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल मे 11 जुलाई को अपने “11वें स्थापना दिवस के  अवसर पर तीन दिवसीय निःशुल्क महा मेगा स्पाइन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप का आयोजन करने जा रहा है. ये आयोजन 1, 2 एवं 3 जुलाई 2022 को हॉस्पिटल में होगा जिसमें देश के जाने-माने स्पाइन सर्जन और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन , आर्थोपेडिक सर्जन अपनी सेवाएं देंगे, इस फ्री कैंप का आयोजन  एसोसिएशन ऑफ स्पाइन सर्जन ऑफ इंडिया,  बाम्बे स्पाइन सोसाइटी और कौशल्या कुंदनानी स्वास्थ्य फाउंडेशन संस्थाओं के संयुक्त सौजन्य से होगा जिसमें समपन्न होने वाली सभी सर्जरियों और ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे , श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सुनील खेमका ने बताया कि हमारी संस्था “श्री नारायणा हॉस्पिटल” ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बेहतर कालिटी प्रदान करने और संपूर्ण विश्व में प्रचलित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग में और नवीनतम मेडिकल इक्विपमेंट्स के प्रयोग द्वारा विगत 11 वर्षों में अपनी एक अलग  विशेष पहचान स्थापित की है, इतने कम समय में ही “श्री नारायणा हॉस्पिटल” मध्य भारत में अब तक के सबसे बड़े  अत्याधुनिक “आर्थोपेडिक  ट्रामा सेंटर” के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुका है, जिसकी वजह से यहाँ पर, छत्तीसगढ़ ही नहीं  आसपास के अन्य प्रांतों के मरीज भी अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!