खेल

टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड की उड़ा देगा धज्जियां! बनेगा कोहली का सबसे बड़ा हथियार

भारत को टूर्नामेंट में बने रहने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. भारत का एक खिलाड़ी न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ा देगा. ये खिलाड़ी सबसे खतरनाक साबित हो सकता है. दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम अनजान चेहरों वाली न्यूजीलैंड टीम को चारों खाने चित करने के लिए तैयार है.

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में उसकी सबसे बड़ी दुश्मन टीम पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के पहली बार पाकिस्तान से हारने के बाद हाहाकार मचा हुआ है. टीम इंडिया की चारों तरफ से आलोचना हो रही है. अब भारत का अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से है. भारत को टूर्नामेंट में बने रहने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. भारत का एक खिलाड़ी न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ा देगा. ये खिलाड़ी सबसे खतरनाक साबित हो सकता है. दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम अनजान चेहरों वाली न्यूजीलैंड टीम को चारों खाने चित करने के लिए तैयार है. हाल ही में इंग्लैंड में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन कप्तान विराट कोहली जो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते थे, उन्होंने पिछले 2-3 सालों से शतक नहीं बनाया. वो शतक पर शतक बनाते थे, लेकिन उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है. बल्कि कोहली से ज्यादा रोहित शर्मा खतरनाक हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग के लिए केएल राहुल और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मौका दिया जाना तय है. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए कप्तान विराट कोहली फिट हैं. जबकि चौथे नंबर के लिए कोहली जरूर ही स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को जगह देंगे. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अगर इन बल्लेबाजों से सजा रहा तो निश्चित ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनेगा. टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा है, जो न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ा देगा. ये खिलाड़ी भारत की जीत की गारंटी बनेगा. न्यूजीलैंड की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि एक खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा होगा. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारत के स्टार विस्फोटक ओपनर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा हैं. वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम को कोहली से ज्यादा रोहित से खतरा होगा. टी-20 वर्ल्ड कप में अगर एक बल्लेबाज तेजी से थोड़े रन बनाता है या फिर गेंदबाज जल्दी-जल्दी विकेट ले लेता है, तो इससे खेल में बड़ा अंतर पैदा होता है.सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटें तो पाएंगे कि भारत कभी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था, जब न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था. पिछली बार 2016 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं, तब भारतीय टीम को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!