
मुंबई न्यूज़ धमाका /// क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ रिश्वत के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी उन्होंने यहां मीडिया कर्मियों से कहा कि मामले में गवाह प्रभाकर सेल ने आरोप लगाया है कि क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी ने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के लिए 25 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग की थी उन्होंने वानखेड़े को निलंबित करने के मुद्दे पर कहा कि इस मामले में कोई भी निर्णय पांच सदस्यीय सतर्कता टीम को सबूत मिलने के बाद ही लिया जाएगा।सिंह ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ लगे आरोपों की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं




