
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के समक्ष 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनो पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विभाग प्रमुखो पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया।
आज के जनदर्शन कार्यक्रम में मजदूरी भुगतान, जमीन अतिक्रमण, विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यो की मांग, वेतन अप्राप्ती तथा स्थानान्तरण करने जैसे आवेदन शामिल है। इस संबंध में ग्राम कड़ेनार से आये राजमन दीवान ने अवगत कराया कि उनके ग्राम में बन रहे ट्रांजिस्ट हाॅस्टल निर्माण भवन निर्माण में उनके द्वारा ईंट दिये गये थे। जिसका भुगतान ठेकेदार द्वारा आज तक नहीं दिया गया है।
11 स्वास्थकर्मियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन – इसी प्रकार 11 महिला स्वास्थ्यकर्ताओं ने 3 माह से वेतन न मिलने की भी शिकायत कलेक्टर के समक्ष किया। ग्राम बंगोली ग्रामवासियों ने ग्राम सीमा के अन्दर वन सुरक्षा समिति द्वारा वनो को काटकर फसल बुआई करने, ग्राम मस्सुकोकोड़ा के छबीन्तिन बाई ने मकान हटाने, ग्राम जरण्डी के ग्रामीणो ने सामुदायिक वन अधिकार प्रमाण पत्र, जामपदर पारा कोण्डागांव की बुधमनी ठाकुर ने पाइपलाई नल कनेक्शन लगाने, फाॅरेस्ट काॅलोनी की राधाबाई यादव ने विधुत कनेक्शन की मांग की।
दिलीप कुमार ने मांगी चपरासी की नौकरी – ग्राम गोलावण्ड के दिलीप कुमार ने संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावण्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर काम करने की अनुमति, ग्राम चिंगनार के झारीराम सलाम ने गांव में धान खरीदी केन्द्र लैम्पस खोलने, फुटान चांदा गांव के भगत साहु द्वारा ट्यूटर शिक्षक पद पर नियुक्ति, ग्राम बड़ेसोंहगा के लालुराम पोयाम ने दिव्यांग पेंशन, ग्राम जामकोट पारा की दसमीं देवांगन द्वारा खाते की भूमि में खसरा नंबर के अनुसार नंबर दर्ज करने, सरगीपाल पारा के शिवनाथ कोर्राम ने स्वंय के भूमि पर स्कूल मैदान बनाने, रानापाल और हथकली मे नवीन कोटवार की नियुक्ति, ग्राम बवई की सरपंच कमलेश्वरी द्वारा नवीन शिक्षको की पदस्थापना की मांग की
सभी मामलों पर त्वारित कार्यवाही के दिये आदेश – कलेक्टर ने इस पर सभी आवेदनो के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निराकरण करने को कहा और इस मौके सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा एवं समस्त विभाग के विभागकर्मी उपस्थित थे।
